फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: असिस्टेंट प्रोफेसर के घर से 16 लाख के जेवर गायब

Sat, 28 Feb 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंशीगंज। एचएएल टाउनशिप कोरवा स्थित मकान से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भगवती थीटे के करीब 16 लाख रुपये के सोने के जेवर गायब हो गए। गहनों के डिब्बे में असली हार की जगह नकली सेट मिला। पीड़िता ने घरेलू सहायिका और एक युवती पर संदेह जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन



आरआरपीजी कॉलेज अमेठी के शारीरिक शिक्षा विभाग में तैनात डॉ. भगवती थीटे ने बताया कि प्रतिदिन कॉलेज जाते समय वह घर की चाबी सहायिका राजमती को दे देती थीं। मोहल्ले की युवती हर्षिता का भी घर में आना-जाना था। दोनों को गहनों की जानकारी थी। चार फरवरी की शाम एक समारोह में जाने के लिए डिब्बा खोला गया तो असली हार के स्थान पर नकली सेट रखा मिला।


जांच में एक सोने का हार, दो कंगन, एक चेन और एक जोड़ी झुमके गायब पाए गए। गहनों का अंतिम बार अक्तूबर में उपयोग हुआ था। चोरी का समय स्पष्ट नहीं है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। संदिग्धों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें