फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विरोध प्रदर्शन पर अड़े अधिवक्ता

Sat, 28 Feb 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 मुसाफिरखाना तहसील गेट पर प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता। स्रोत संगठन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। तहसील परिसर में चल रहे अधिवक्ताओं के प्रदर्शन का सीधा असर न्यायिक कार्य पर पड़ रहा है। शनिवार को विभिन्न न्यायालयों में 150 से अधिक मुकदमे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थे, मगर वकीलों के विरोध प्रदर्शन के चलते किसी भी मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। सुबह से पहुंचे वादकारी घंटों इंतजार के बाद अगली तारीख लेकर मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन



अधिवक्ताओं का धरना 30 दिसंबर से जारी है। प्रतिदिन वकील तहसील परिसर में एकत्र होकर विरोध जता रहे हैं। बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन में वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ता बराबर भागीदारी निभा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कई बार ज्ञापन सौंपे गए, फिर भी कोई ठोस पहल नहीं हुई।


अधिवक्ताओं ने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और न्यायोचित मांगों के समर्थन में चल रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उपजिलाधिकारी के कार्य व्यवहार पर प्रभावी निर्णय होने तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर केके सिंह, संजय कुमार शुक्ला, संजय मिश्रा, नवनीत चौबे, सतीश सिंह, राजन सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, जगत राम पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें