फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने उड़ाए पांच लाख के जेवर व नगदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। मकान के पिछले हिस्से में लगे दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे चोरों ने साढ़े चार लाख रुपये कीमत के जेवर व 65 हजार रुपये की नगदी पार कर दी। परिवारीजनों को सुबह सोकर उठने के बाद चोरी की जानकारी हुई। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र केे पूरे गौहर मजरे कटेहटी निवासी अशरफ के मकान में चोरी की यह वारदात शनिवार रात हुई। पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने घर के अलग-अलग कमरे में रखे आठ लोहे के बक्से और एक आलमारी का ताला तोड़ दिया और इनमें रखे करीब साढ़े चार लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर सहित 65 हजार रुपये नगदी चोरी कर ली।
परिवारीजनों को चोरी की जानकारी सुबह हुई। कमरों में बिखरा पड़ा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। अशरफ ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। इसके बाद थाने पहुंचकर चोरों के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया। अशरफ ने पुलिस को बताया कि मकान के भीतर सिर्फ महिलाएं ही थीं। पुरुष बाहर सो रहे थे। एसएचओ अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा कि छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें