फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अवैध पार्किंग से फ्लाईओवर पर जाम, राहगीर परेशान

Mon, 01 Apr 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
धूप में जाम लगने से लोगों को हुई दिक्कत, यातायात विभाग के अफसर मौन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी सिटी। गौरीगंज शहर में लोगों की सुविधा के लिए निर्मित फ्लाईओवर इन दिनों अवैध पार्किंग में तब्दील हो गया है। फ्लाईओवर पर खड़े दोनों तरफ वाहनों से आए दिन जाम लग रहा है। जाम में लोग फंस कर परेशान हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार न तो जाम खत्म करवाने पहुंच रहे हैं और न ही अवैध खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने को तैयार है।
गौरीगंज शहर के अठेहा मार्ग पर गुजरने वाले रेल ट्रैक पर क्राॅसिंग बंद होने के बाद लोगों को परेशानी से बचाने के लिए फ्लाईओवर बना है। फ्लाईओवर का एक सिरा शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्र सब्जी मंडी में समाप्त होता है। फ्लाईओवर से प्रतिदिन बड़ी संख्या में अफसरों के साथ स्थानीय लोगों को आवागमन होता है। सब्जी मंडी में पटरी तक सजी दुकान व फ्लाईओवर पर खड़े वाहनों के साथ टांडा-बांदा हाईवे पर तिराहे पर कम स्थान होने से आए दिन जाम लगता है।
विज्ञापन

जाम की समस्या से बचाने व लोगों की सुरक्षा के लिए तिराहे पर पुलिस बूथ के साथ यातायात विभाग के कर्मियों की तैनाती होती है। सोमवार को दोपहर करीब 11:30 बजे फ्लाईओवर पर दोनों साइड खड़े वाहनों के कारण लंबा जाम लग गया। जाम की स्थिति यह थी कड़ी धूप में 50 मीटर की दूरी तय करने में 30 मिनट से अधिक का समय लग गया। फ्लाईओवर पर जमा लगने के बावजूद कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा। अंत में थककर वाहन स्वामियों ने स्वयं ही कमान संभाली वाहनों को आगे-पीछे कर जाम को समाप्त करवाया।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक शोभनाथ ने बताया कि जाम न लगे, इसके लिए सिपाहियों की तैनाती गई है। चेकिंग अभियान संचालित कर अवैध ढंग से वाहन पार्क करने वालों पर कार्रवाई की जाती है। कोशिश है कि जाम की समस्या नहीं हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें