फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फांसी लगने से हुई थी आफरीन की मौत, पति-सास गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली था विवाहिता का शव
विज्ञापन

भाई ने पति, सास, जेठ व ननद के खिलाफ दर्ज कराई थी एफआईआर
मोहनगंज इलाके में रविवार को हुई थी घटना

संवाद न्यूज एजेंसी



तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज इलाके में रविवार की भोर हुई विवाहिता की मौत के मामले में फांसी लगने से मृत्यु की बात सामने आई है। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की फांसी लगने से मौत का कारण स्पष्ट हुआ है। उसके भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए उसके पति, जेठ, सास व ननद के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने सामेवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मोहनगंज क्षेत्र के पूरे हवलदार मजरे कोची गांव निवासी आफरीन बानो (28) पत्नी मोहम्मद इमरान की कल सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव फंदे से लटका मिला था, लेकिन घटना को लेकर थाना क्षेत्र के ही घीसाराय मजरे बेसरवा गांव निवासी मृतका के भाई इरफान ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। उसका आरोप था कि बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसके चलते ही उसकी बहन की हत्या कर लाश को फंदे पर लटकाया गया है।
विज्ञापन

इस बाबत उसने बहन के पति इमरान, जेठ रिजवान, सास ताहिरा व ननद छोटी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हलावा देते हुए पुलिस ने फांसी लगने से मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम में विवाहिता की मौत फांसी लगने से होने की बात सामने आई है। मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। दो आरोपियों इमरान व उसकी मां ताहिरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें