फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रो पदार्थों की महंगाई ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज/संग्रामपुर (अमेठी)। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। मौजूदा समय में डीजल 96 रुपये और पेट्रोल 104 रुपये के पार पहुंच गया है। रसोई गैस भी 954 रुपये प्रति सिलेंडर है। इस महीने कई बार तेल के दाम बढ़ चुके हैं। तेल के बढ़ते दाम ने शहर से लेकर गांव तक लोगों को परेशान कर रखा है। पेट्रो पदार्थों की कीमतों में इजाफे ने लोगों को बजट गड़बड़ कर दिया है। खाद्य सामग्री के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। महंगाई का सबसे ज्यादा असर दिहाड़ी मजदूरों और खेतों में काम करने वाले कामगारों पर पड़ा है। जिन्हें रोज काम नहीं मिल रहा उनके परिवार दिन रात अपनी किस्मत को कोस रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.26 रुपये तो एक लीटर डीजल की कीमत 96.37 रुपये रही। रसोई गैस का एक सिलेंडर भी बुधवार को 954 रुपये में बिका। पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नजर डालें तो पिछले एक माह में इनकी कीमतें 15 से अधिक बार बढ़ीं। डीजल का रेट लगातार बढ़ने से थोक व खुदरा महंगाई भी बढ़ गई है। तेल, चीनी व घी से लेकर लोगों की जरूरत के सारे सामानों मेें आग लगी है। दिहाड़ी करने वाले मजदूरों से लेकर अच्छी नौकरी करने वाले तक परेशान हैं। कुछ लोग सरकार तो कुछ अपनी किस्मत को कोस रहे हैं। आलम यह है कि जिन मजदूरों को प्रति दिन काम नहीं मिल रहा उनके घर उधारी से चलाने की नौबत आ गई है।
अंकुश लगाए सरकार
पूरे हरिवंश मिश्र की रहने वाली गृहिणी कृष्णा मिश्रा का कहना था कि मौजूदा सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाना चाहिए। खाद्य सामग्री दिन-ब-दिन महंगी होती जा रही है। अब खाद्य सामग्री का प्रयोग कम से कम करना पड़ता है। सभी त्यौहार की रौनक महंगाई ने फीकी कर दी है।
विज्ञापन

जीना हुआ मुहाल
तिवारीपुर की रहने वाली शर्मिला मिश्रा ने कहा कि कमाई पुरानी है लेकिन महंगाई आसमान पर पहुंच गई है। गाड़ी के तेल ही नहीं सरसों व रिफाइंड तेल के दाम भी आसमान छू रहे हैं। यदि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें कम नहीं की गईं तो मध्यमवर्ग व गरीब परिवारों का जीना मुहाल हो जाएगा।
रसोई का बजट बिगड़ा
तारापुर की रहने वाली गृहिणी सीमा सिंह ने बताया कि रसोई गैस की कीमतें भी अब हजार के पार पहुंचने वाली है। इस पर मिलने वाली सब्सिडी भी नहीं के बराबर है। टमाटर, प्याज समेत सभी सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। घर चलाना अब बहुत मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें