फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षांस-देशांतर से जोड़े जाएंगे जिले के 868 मतदान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा चुनाव के दौरान अफसरों को मतदान केंद्रों तक जाने के लिए किसी क्षेत्रीय कर्मी का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। एसपी दिनेश सिंह चुनाव के दौरान किसी भी आपात स्थिति में मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए उनका अक्षांश व देशांतर निकलवा रहे हैं।
विज्ञापन

सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर जाकर उसका अक्षांश व देशांतर निकालकर गूगल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी को उसकी मैपिंग शीट भी तैयार कराने को कहा है। एसपी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में यह डेटाबेस का हिस्सा होगा। इससे यह भी पता चल जाएगा कि संबंधित थानाध्यक्ष/ प्रभारी मतदान केंद्र तक गया है या नहीं।
इसको अपलोड करने के लिए संबंधित को मौके तक जाना होगा। इसके बाद विधानसभा के अनुसार मैप तैयार कराकर फाइल में लगाया जाएगा। चुनाव के दौरान नामित जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा बाहर से आने वाले अधिकारी तथा चुनाव के दिन लगाए गए कई अफसरों को बूथों तक पहुंचने के लिए किसी का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। उनकी फाइल में बूथों का मैप मौजूद रहेगा। अफसर गूगल के सहारे भी अपने मतदान केंद्र तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें