फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत

Fri, 08 Mar 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र के गडरियाडीह गांव स्थित एक निजी ईंट-भट्ठे के गड्ढे में बृहस्पतिवार को खेलते समय मासूम गिर गई। जब तक लोगों को जानकारी होती और उसे पानी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाते हुए उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। बिना पुलिस को सूचना दिए परिजन शव को अस्पताल से लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गडरियाडीह गांव स्थित एक निजी ईंट भट्ठे पर महोबा जिले के आसथोन गांव निवासी अमरचंद बतौर श्रमिक काम करता है। बृहस्पतिवार को अमर चंद की पुत्री भूरी (3) खेलते-खेलते अचानक गड्ढ़े में भरे पानी में गिर गई। काफी देर तक मासूम को नहीं देखने के बाद परिजनों ने तलाश शुरू की तो पानी में डूबी मिली।
पानी से निकाल सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में डॉक्टरों की ओर से मासूम को मृत घोषित करने के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। अस्पताल कर्मी जब तक मेमो भर कर पुलिस को सूचना देते हुए परिजन शव को लेकर चले गए। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। परिजन कोई सूचना या तहरीर देते है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें