फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल जयंती पर अमेठी को 737 करोड़ की सौगात

विज्ञापन
04 : गौरीगंज : नवोदय विद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन करते केंद्रीय मं? - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर अमेठी को 737 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं की सौगात मिली। इन योजनाओं में 720 करोड़ रुपये की लागत से रायबरेली से जगदीशपुर को जोड़ने वाला 46 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग भी है, जिससे रायबरेली से अमेठी के अलावा अयोध्या की दूरी भी कम होगी। शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित जन विश्वास रैली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व स्मृति ईरानी तथा डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने इन योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के ऐन पहले शनिवार को केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी साढ़े सात साल बाद अमेठी आए। केंद्रीय मंत्री शहर के जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित जन विश्वास रैली में शामिल हुए। अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तथा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में गडकरी ने अमेठी को 46 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग 303-ए की सौगात दी।
राजमार्ग का शिलान्यास करते हुए गडकरी ने कहा कि रायबरेली से जगदीशपुर के बीच बनने वाले इस हाईवे के बनने से न सिर्फ रायबरेली से अमेठी बल्कि अयोध्या का सफर बेहद आसान हो जाएगा। कृषि व अन्य उत्पाद लखनऊ तक आसानी से पहुंचाए जा सकेंगे। समय तथा ईंधन की बचत होगी। प्रदूषण में कमी होगी। आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन

रोजगार और उद्यम के नए अवसर सृजित होंगे। गडकरी व अन्य नेताओं ने 11.75 करोड़ रुपये की तीन अन्य योजनाओं का लोकार्पण व 4.66 करोड़ रुपये की एक आवासीय योजना का शिलान्यास किया। इस मौके पर पूरा नवोदय विद्यालय परिसर खचाखच भरा रहा।
जनता के हवाले हुआ कृषि विज्ञान केंद्र
दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने जगदीशपुर के कठौरा में बनकर तैयार कृषि विज्ञान केंद्र का लोकार्पण किया। 1.39 करोड़ रुपये की लागत से इस केंद्र का निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम अंबेडकरनगर द्वारा किया गया है। इस केंद्र का निर्माण होने से जिले में कृषि एवं इसके संवर्गीय क्षेत्रों में विस्तार होगा। किसानों तक अनुसंधान कार्य व नई तकनीकें पहुंच सकेंगी। खेतों में प्रदर्शन व फील्ड टूर के अलावा प्रशिक्षण में सहूलियत होगी।
जीआईसी मऊ अतवारा का लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की 14 अगस्त 2018 को की गई घोषणा में शामिल जीआईसी मऊ अतवारा का भी शनिवार को लोकार्पण हुआ। 2.77 करोड़ रुपये की लागत से इस जीआईसी का निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम अंबेडकरनगर द्वारा किया गया है। इस कॉलेज का संचालन शुरू होने से जगदीशपुर ब्लॉक के दर्जनों गांवों के बच्चों को योग्य शिक्षकों द्वारा शिक्षित होने का मौका मिलेगा।
मुसाफिरखाना में बैरिक का उद्घाटन
तीनों नेताओं ने 7.59 करोड़ रुपये की लागत से मुसाफिरखाना में निर्मित 48 पुलिस कर्मियों की बैरिक का भी लोकार्पण किया। इस बैरिक का निर्माण उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने किया है। इस बैरिक के बन जाने से पुलिस कर्मियों की आवासीय समस्या दूर होगी।
सिंहपुर में आवासीय भवन का शिलान्यास
नवोदय विद्यालय के मंच से तीनों नेताओं ने सिंहपुर के ब्लॉक परिसर में 4.66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आवासीय भवनों का शिलान्यास किया। यहां मुख्य भवन, प्रधान कमेटी हाल, पंप रूम, जनरेटर रूम, एक आवास टाइप-4, आठ आवास टाइप-3, आठ आवास टाइप-2 व तीन आवास टाइप-1 के अलावा बाउंड्रीवॉल, गेट, रोड, जलाशय टैंक व रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया जाएगा।
विज्ञापन

एनएच-303 ए की विशेषता
परियोजना की लंबाई 46.020 किलोमीटर
परियोजना की लागत 720.18 करोड़ रुपये
लघु सेतु 08
रेलवे उपरिगामी सेतु 01
सर्विस रोड 0.720 किलोमीटर (दोनों तरफ समेत)
जंक्शन 28
बस वे एवं शेल्टर 20
ट्रक ले बाई एवं रेस्ट एरिया 01
बाईपास 2.50 किलोमीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें