फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गैस एजेंसी बंद, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

Sat, 18 Apr 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर में सिलिंडर लेने के लिए मौजूद उपभोक्ता
विज्ञापन
अमेठी। प्रकाश गैस एजेंसी पर कार्रवाई के बाद बनी अस्थायी व्यवस्था से उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ गई है। करीब 28 हजार उपभोक्ताओं में से हजारों लोग कई दिनों से गैस सिलिंडर के लिए भटक रहे हैं। केवाईसी और कनेक्शन ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी न होने से उपभोक्ता गैस नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दिक्कत उन करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को हो रही है, जिनके कनेक्शन सस्पेंड हैं या केवाईसी अधूरा है। कई मामलों में मृत उपभोक्ताओं के कनेक्शन अब तक परिजनों के नाम स्थानांतरित नहीं हो सके हैं। ऐसे में न तो डीएसी जनरेट हो पा रहा है और न ही सिलिंडर मिल रहा है। अस्थायी वितरण केंद्रों पर रोजाना 200 से अधिक लोग केवाईसी और कनेक्शन ट्रांसफर के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां यह कार्य नहीं हो पा रहा है। इन एजेंसियों के माध्यम से गैस वितरण की व्यवस्था तैयार की जा रही है, ताकि समस्या का समाधान हो सके। पूर्ति निरीक्षक शुभम ने बताया कि कनेक्शन ट्रांसफर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
950 सिलिंडर की आपूर्ति, 840 का वितरण
संग्रामपुर के कालिका लॉन में प्रशासन की अस्थायी व्यवस्था के तहत शुक्रवार को गैस सिलिंडर का वितरण किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता लाइन में लगे रहे। दोपहर में लोड पहुंचने के बाद बुकिंग और डीएसी कोड प्राप्त उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिया गया। करीब 840 सिलिंडर वितरित किए गए। जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग या डीएसी कोड नहीं था, उन्हें सिलिंडर नहीं मिल सका।
विज्ञापन

सोमवार से शुरू हो सकता है वितरण

प्रशासन के अनुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार से चिन्हित एजेंसियों के माध्यम से गैस वितरण शुरू किया जा सकता है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें