फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक्री के लिए रखे पटखों में लगी आग, चार झुलसे

विज्ञापन
06 : बाजार शुकुल : महोना गांव में आग की घटना के बाद निरीक्षण करते पुलिस कर्मी। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। बृहस्पतिवार को दीपावली के दिन देर शाम महोना कस्बे में पटाखे की दुकान में अचानक आग लग गई। आगजनी में एक महिला समेत तीन बालिका झुलस गईं। ग्रामीणों की मदद से सभी को जगदीशपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां एक महिला व एक बालिका की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

महोना कस्बे निवासी तौफीक अहमद बिक्री की अनुमति के बाद कस्बे में पटाखे की दुकान लगाए थे। तौफीक दुकान पर कुछ माल रखने के साथ ही बगल ही घर पर पटाखों का स्टॉक रखे हुए थे। बृहस्पतिवार को अचानक घर पर रखे पटाखों में आग लग गई। आग लगते ही हड़कंप मच गया। आग लगते ही घर पर मौजूद तौफीक के भाई तौसीब अहमद की पत्नी असमा (35), पुत्री आसिफा (18) तथा मेराज की दो पुत्री जीनत (14) व शब्बो (12) आग बुझाने लगीं।
आग को तो फैलने से रोक लिया गया लेकिन इस दौरान चारों बुरी तरह झुलस गईं। एंबुलेंस की मदद से चारों को जगदीशपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। मौजूद चिकित्सकों ने आसमा व आसिफा की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर तत्काल ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया जबकि मामूली रूप से घायल अन्य दोनों का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एसओ निर्मल सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। जानकारी के बाद सीओ मनोज कुमार यादव ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बताया कि एहतियातन फायर ब्रिगेड टीम द्वारा घर में रखे गैस सिलेंडर व आग पर नियंत्रण करने वाले उपकरणों को चेक कर रखवाया गया है।
दीये से लगी आग
इन्हौना। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गांव हथरोहना निवासी हरगोविंद के घर पर दीपावली की रात कमरे में बच्चों ने दीपक जलाकर रख दिया था। देर रात अचानक दीए से कमरे के अंदर आग लग गई। आग से कमरे के भीतर बक्से में रखे करीब 25 हजार रुपये नकद, कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार आग लगने से नकदी समेत 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। हल्का लेखपाल निर्मल कुमार ने बताया कि नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है।
आतिशबाजी में युवक का हाथ झुलसा
संग्रामपुर। दीपावली के दिन बृहस्पतिवार रात भौसिंहपुर निवासी सर्वेश कश्यप (24) अपने घर पर आतिशबाजी कर रहा था। एक बुलेट बम पटाखा उसके हाथ में ही फट गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन उसे सीएससी संग्रामपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पटाखा जलाते समय युवक झुलसा
अमेठी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव बिराहिमपुर निवासी अमित सिंह (22) गुरुवार देर शाम घर पर पटाखा जला रहा था। इसी बीच वह झुलस गया। परिवारीजन उसे तत्काल सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद हालत सामान्य देख देर रात घर जाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें