फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भूमि विवाद में चार को पीटा, एक की हालत नाजुक, रेफर

Wed, 11 Dec 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जायस इलाके के पूरे गहेरवार मजरे फरीदपुर पवार गांव में भूमि विवाद में कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। पिटाई में परिवार के चार लोग घायल हो गए। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी शिवशंकर का आरोप है कि रविवार देर शाम वह अपने खेत की जोताई करवा रहे थे। इसी बीच गांव के ही गुरुप्रसाद, विन्ध्यादीन, राजकुमारी, गुड्डी, अरुण, विपिन, रजिया व विशाल मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई करने लगे। शोर सुनकर उसके बचाव में आई परिवार की गंगादेई, रामावती व साहबदीन पर हमला बोला। पिटाई से चारों लोग घायल हो गए। बीच-बचाव के बाद घायल अवस्था में सभी अस्पताल पहुंचीं। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंगादेई की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में गंगादेई का उपचार चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर सोमवार रात पुलिस ने केस दर्ज किया। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच संग आरोपियाें की तलाश हो रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें