फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जलभराव समस्या दूर करने के लिए दो करोड़ से होगा नाला निर्माण

Tue, 10 Dec 2024 01:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नगर पंचायत अमेठी की ओर से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने को लेकर दो कराेड़ की लागत से नाला निर्माण कराया जाएगा। प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। बारिश के मौसम में नगरवासियों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, नगर पंचायत क्षेत्र में सड़कों के किनारे बनाए गए कई नाले किसी पोखर आदि से नहीं जुडे़ हैं। शहर के ककवा मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के मौसम में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से पानी लोगों के घरों, दुकानों व संस्थानों में घुस जाता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से पहल की गई है।


यहां होता है जलभराव
नगर में जलभराव की स्थिति तहसील, कोतवाली, पशु चिकित्सालय, एसडीएम कालोनी, ओम नगर कॉलोनी, सरवनपुर सहित अन्य मोहल्लों के होते हैं। दूषित पानी सड़कों के ऊपर से बहता है। ऐसे में लोगों को दूषित पानी से गुजरने के साथ अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



2,200 मीटर लंबा होगा नाले का निर्माण
जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत क्षेत्र में 2,200 मीटर लंबे नाले का निर्माण किया जाएगा। जिसमें कोतवाली के सामने सड़क के दोनों ओर, जामा मस्जिद से लेकर धम्मौर रोड स्थित पेट्रोल पंप तक, गांधी चौक से लेकर कोतवाली पार्क तक बनेगा। इसके अलावा कोतवाली मोड़ से लेकर दुर्गापुर रोड स्थित नव दुर्गा मिष्ठान भंडार तक व राजस्थान स्वीट से दुर्गापुर रोड स्थित पानी की टंकी तक निर्माण होगा।

सर्विस रोड निर्माण के बाद बनेगा नाला
नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौधन ने बताया कि ककवा रोड पर नाले का निर्माण कराए जाने का कार्य प्रस्तावित है। जिसमें फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस रोड निर्माण नहीं होने से दिक्कत आ रही है। बताया कि सर्विस रोड निर्माण के बाद नाला निर्माण का कार्य होगा। जनवरी माह में बजट मिलने के बाद काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें