फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से दो किशोर समेत पांच झुलसे

विज्ञापन
13 : संग्रामपुर : कन्नपुर मजरे पुन्नपुर गांव में युवकों के झुलसने के बाद उपचार कराने ले जाने में जुट? - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। हैंडपंप की मरम्मत करते समय लोहे का पाइप एलटी लाइन की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से एक किशोरी समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव कन्नपुर मजरे पुन्नपुर निवासी केश सिंह के घर पर लगा हैंडपंप खराब हो गया था। रविवार को केश सिंह मिस्त्री को बुलाकर हैंडपंप ठीक करा रहे थे। हैंडपंप खोलने के बाद उसमेें लगा लोहे का पाइप खराब होने पर उसे बदला जा रहा था।
पाइप का वजन अधिक होने के कारण का उसका बैलेंस बिगड़ गया और पाइप पास से गुजर रही एलटी लाइन पर गिर गई। उस समय लाइन में आपूर्ति होने से पाइप निकालने में मदद कर रहे अमन (18), सागर (16), शिवानी सिंह (16), अशोक यादव (32) व मिस्त्री विमल (25) करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन

मौजूद लोगों की सूचना पर उपकेंद्र की ओर से तत्काल आपूर्ति बंद कर दी गई। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं होने से मौजूद फार्मासिस्ट बृजेंद्र यादव ने प्राथमिक उपचार कर घटना की सूचना सीएमओ को दी।
सीएमओ के निर्देश पर सभी घायलों को संयुक्त जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने अमन की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया जबकि अन्य सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
सीएचसी संग्रामपुर में नहीं एक भी डॉक्टर
सीएचसी संग्रामपुर इन दिनों चिकित्सक विहीन है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि सीएचसी पर एक चिकित्सक धीरेंद्र कुमार की तैनाती है। तबीयत खराब होने के चलते वे अवकाश पर हैं। अधीक्षक के पद पर सिंहपुर में तैनात डॉ. सुधीर वर्मा का स्थानांतरण किया गया है लेकिन वह अब तक उन्होंने ज्वाइन नहीं किया है। ऐसे में पूरे ब्लॉक क्षेत्र के लोगों को इलाज कराने के लिए अन्य अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें