फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना का सबब बन सकती है पुलिया की टूटी रेलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। शहर से गुजरने वाले हाईवे पर लोदी नाला पुल की टूटी रेलिंग किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकती है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों के गुजरने तथा कई बार वाहनों के नाले में गिरने के बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर के लोदी नाले पर निर्मित पुल की रेलिंग काफी दिनों से टूटी पड़ी है। रेलिंग टूटने के बाद कई वाहन नाले में गिर चुके हैं। वाहनों के गिरने के बाद जिम्मेदार मौके पर पहुंच कर क्रेन से वाहन निकालने तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर अपनी जिम्मेदारी की इतिश्रि कर रहे हैं।
कोहरे व धुंध के बीच इन दिनों जहां दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है वहीं छोटे व बड़े वाहन के साथ पैदल पुल पार करने वाले भी अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार एक दूसरे की जिम्मेदारी बता कर मरम्मत कराने से पीछा छुड़ाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कई बार मामले की जानकारी जिला प्रशासन को देते हुए रेलिंग की मरम्मत कराने की गुहार लगाई। बावजूद इसके टूटी रेलिंग सही नहीं कराई गई। ऐसे में जिम्मेदारों की लापरवाही किसी दिन बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें