फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में अनुदानित कृषि यंत्र खरीद सकेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। गरीब कल्याण मिशन के तहत सभी ब्लाकों पर आयोजित होने वाले मेले में क्षेत्र के किसान दस हजार रुपयेे तक के अनुदानित कृषि यंत्र खरीद सकेंगे। यंत्र का लाभ विभाग की ओर से स्थल पर ही तत्काल टोकन के माध्यम से दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार की ओर से गरीब कल्याण मिशन के तहत गरीब कल्याण मेले का आयोजन सभी ब्लॉक परिसर में 25 सितंबर को किया जाएगा। जिसमें अन्य विभागों के साथ ही कृषि विभाग की ओर से भी स्टॉल लगाकर किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि मेले में विभाग की ओर से लगे स्टॉल पर ही तत्काल किसानों का टोकन जारी किया जाएगा। किसान दस हजार रुपये के अनुदानित कृषि यंत्र खरीद सकते हैं। किसान दस हजार रुपये तक के अनुदानित कृषि यंत्रों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना का लाभ लेने के लिए मेले में किसानों को अपने साथ खतौनी, बैंक पासबुक और आधार कार्ड की छाया प्रति लाना होगा। बताया कि मेले में नैपसेक स्प्रेयर, पावर स्प्रेयर, लेपटा पाइप, तिरपाल, बखारी, सुपर सीडर आदि कृषि यंत्र उपलब्ध रहेंगे। अनुदान का लाभ लेने वालों की ओर से की गई खरीद का बाद में सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें