फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा नहीं चलने पर डिबार होंगे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान जिन केंद्रों पर सीसीटीवी व वाइस रिकॉर्डर बंद मिले उन्हें डिबार घोषित किया जाएगा। इस संबंध में सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद का निर्देश मिलने के बाद डीआईओएस ने 81 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र निर्धारित करने के बाद वहां तैनात प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर प्रत्येक दशा में निर्देश पर अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है। जारी पत्र में निर्देश की अवहेलना मिलने की स्थिति में परीक्षा केंद्र को डिबार घोषित करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में नकल रोकी जा सके इसके लिए पूरी परीक्षा प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकॉर्डर की निगरानी में होगी। कवायद सफल हो सके इसके लिए बीते दिनों विद्यालयों को पत्र भेजकर कैमरा व वाइस रिकॉर्डर स्थापित कराने के साथ क्रियाशीलता का प्रमाण पत्र देने को कहा गया था। जिले के सभी विद्यालयों ने कैमरे व वाइस रिकॉर्डर स्थापित होने की बात कहते हुए आवेदन भी किया था। आवेदन के बाद जिले के 81 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र का दर्जा देकर परीक्षा तैयारियां तकरीबन अंतिम चरण में हैं। इसी बीच सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से भेजा गया पत्र मिलने के बाद डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने पत्र की प्रतिलिपि सभी परीक्षा केंद्र का दर्जा प्राप्त 81 इंटर कॉजेज प्रधानाचार्य को भेजी है।
डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकॉर्डर की जांच कराते हुए उन्हें परीक्षा के दौरान प्रत्येक दशा में क्रियाशील रखने का निर्देश दिया है। डीआईओएस ने कहा है कि जिन विद्यालयों में परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे या वाइस रिकार्डर बंद मिले उन्हें तत्काल डिबार घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें