फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीन साल बाद भी 25 वार्डों में नहीं पहुंचा शुद्ध पेयजल

Fri, 20 Nov 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज के सुभावतपुर में बनी पानी की टंकी।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नगर पालिका के 25 वार्डों के हजारों परिवारों को तीन साल बाद भी शुद्ध पेयजल नहीं मिल सका है। 55.47 करोड़ रुपये की अमृत 2.0 योजना पर काम शुरू हुए तीन साल से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन घरों तक नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हुई। योजना के तहत 8,500 घरों को नल कनेक्शन दिए जाने हैं। बरनाटीकर, नंदा का पुरवा और जयसिंहपुर के करीब 15 हजार लोग अब भी खारे पानी की समस्या झेल रहे हैं। इन्हें पीने के पानी के लिए अलग से इंतजाम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

योजना पूरी होने पर लोगों को घरों में शुद्ध पानी मिलने की उम्मीद थी। खासकर खारे पानी वाले मोहल्लों के परिवारों को राहत मिलने की आस थी। पानी जुटाने में उनका समय और पैसा खर्च हो रहा है। गर्मी में परेशानी और बढ़ जाती है। पाइपलाइन बिछाने, टंकियों और नलकूपों की स्थापना के साथ कई मोहल्लों में जलापूर्ति का परीक्षण भी हो चुका है, लेकिन नियमित आपूर्ति शुरू नहीं हुई।
छह टंकियां और आठ नलकूप स्थापित
परियोजना के तहत रेलवे लाइन के उत्तर और दक्षिण क्षेत्र में छह ओवरहेड टंकियां बनाई गई हैं। इनकी क्षमता 900, 700, 600, 450 और 350 किलोलीटर है। आठ नलकूप स्थापित किए गए हैं। नगर में करीब 207 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई गई है।
विज्ञापन

समयसीमा बीती, अब फरवरी का इंतजार
योजना का प्रस्ताव चार अगस्त 2023 को शासन को भेजा गया था। तीन नवंबर 2023 को मंजूरी मिलने के बाद जून 2025 तक काम पूरा करने का लक्ष्य था। सभी 25 वार्डों का सर्वे भी हो चुका है। बरनाटीकर के रामकिशोर वर्मा, नंदा का पुरवा की सुनीता देवी और जयसिंहपुर के राजेश कुमार ने बताया कि पीने के पानी के लिए अलग व्यवस्था करनी पड़ती है।
विज्ञापन

जलनिगम नगरीय के अवर अभियंता उपेंद्र कुमार ने बताया कि योजना का काम पूरा हो चुका है। फरवरी तक घरों में जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें