फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बस के अभाव में मरीजों की जेब पर बोझ

Fri, 20 Nov 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज बस स्टॉप पर खड़ी परिवहन निगम की बस।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। इलाज के लिए तिलोई मेडिकल कॉलेज पहुंचना हो तो गौरीगंज और आसपास के गांवों के लोगों को पहले वाहन का इंतजाम करना पड़ता है। जिला मुख्यालय से मेडिकल कॉलेज तक नियमित बस सेवा नहीं होने से मरीजों और तीमारदारों की परेशानी बढ़ रही है। निजी वाहन से सफर करने पर अधिक किराया देना पड़ता है।
विज्ञापन

गंभीर मरीजों के लिए वाहन का इंतजार करना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने नियमित बस सेवा शुरू कराने की मांग की है। गौरीपुर निवासी रामकुमार मौर्य ने बताया कि परिवार में किसी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाना हो तो निजी वाहन करना पड़ता है। इससे इलाज के साथ आने-जाने का खर्च भी बढ़ जाता है। सैठा निवासी सुरेश यादव ने कहा कि बस सेवा नहीं होने से सामान्य यात्रियों को भी परेशानी होती है।
लुगरी निवासी राजेश तिवारी ने बताया कि मरीजों के साथ तीमारदार भी होते हैं। नियमित बस चलने से उन्हें निजी वाहन तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अलीपुर निवासी इरफान अहमद के मुताबिक, गौरीगंज से तिलोई तक बस सेवा शुरू होने से आसपास के कई गांवों को लाभ मिलेगा। कम खर्च में अस्पताल पहुंचने के साथ समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की जरूरत और उपलब्धता को देखते हुए गौरीगंज से तिलोई मेडिकल कॉलेज तक बस सेवा शुरू करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-आरके वर्मा,
डिपो इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें