फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाईपास पर बुजुर्ग को वाहन ने कुचला, मौत

Mon, 30 Dec 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर के बाईपास पर रविवार को सुबह टहलने गए बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन




अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड स्थित बाईपास ओवरब्रिज पर शहर के वार्ड नंबर 12 निवासी ज्ञान प्रकाश जायसवाल (62) सुबह टहलने गए थे। कोहरा होने के कारण मार्ग पर काफी धुंध थी। टहलते समय सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को कुचल दिय, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना परिजनों व पुलिस को दी।
विज्ञापन


एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें