फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेलर की चपेट में आया ई-रिक्शा, दुकानदार की मौत, चालक घायल

Mon, 18 Aug 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर ट्रेलर की चपेट में आकर एक ई-रिक्शा पलट गया। रविवार सुबह हुए इस हादसे में मोहनगंज के गडेहरी गांव निवासी राजकुमार (57) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ई-रिक्शा चालक दिनेश (32) गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना के समय पास खड़ी कार भी ट्रेलर की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन





ई-रिक्शा चालक दिनेश ने बताया कि वह शंकरगंज से राजकुमार को उतलेवा छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में सरेसर के पास पीछे से आया ट्रेलर उनके वाहन से टकराया। टक्कर से ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया और राजकुमार गिर पड़े। उसी दौरान गुजरते दूसरे ट्रेलर की चपेट में आने से उनकी मौत हुई। दोनों ट्रेलर चालक घटना स्थल छोड़कर भाग गए। सड़क किनारे खड़ी कार में सालबतगढ़ निवासी मारूफ और आसिफ मौजूद थे। वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन दोनों सुरक्षित रहे।


ग्रामीणों ने ट्रेलर का पीछा कर तेतारपुर के पास रोक तो लिया लेकिन ट्रक पर सवार चालक और खलासी मौके से भाग निकले। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। घायल दिनेश का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन



मची चीख-पुकार...अब कौन संभालेगा परिवार
राजकुमार की मौत की खबर गडेहरी गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी राजकुमारी (56) बार-बार रोती रही और बच्चों प्रजीत कुमार, शिवानी व कल्याणी का मन विचलित हो गया। सुभाष मिश्र और कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि राजकुमार कमरौली के उतलेवा में दुकान चलाते और अकेले ही पूरे परिवार का पालन-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें