फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहाने गए पांच युवक डूबे, दो की मौत

विज्ञापन
12 : गौरीगंज : नेवढिय़ा गांव के पास नदी में डूबे युवकों के रोते बिलखते परिवारीजन। - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के टिकैत का पुरवा मजरे नेवढ़िया गांव में शुक्रवार को नदी पर बने डैम में नहाने गए पांच युवक डूबने लगे।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने युवकों को डूबते देख नदी में कूदकर तीन तीन की जान बचा ली, जबकि दो अन्य नहीं बच सके। बाद में मुसाफिरखाना से बुलाए गए पांच गोताखोरों ने दोनों युवकों का शव बरामद किया। इस दौरान एसडीएम व सीओ समेत पूरा प्रशासनिक अमला लगातार नदी किनारे डटा रहा।
पीपरपुर थाना क्षेत्र के गांव टिकैत दुबे का पुरवा निवासी शिव कुमार यादव (21), संतोष पाल (22), राजेश पाल (22) व अनिल कुमार यादव (22) तथा सूर तिवारी का पुरवा मजरे नेवढ़िया निवासी शीतला प्रसाद पाल (25) शुक्रवार दोपहर करीब सवा ग्यारह बजे गांव के समीप से बहने वाली नदी में नहाने गए थे। यह लोग नदी पर बने डैम के पास नदी में कूदकर नहाने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच पांचों युवक डूबने लगे। वहां मौजूद कुछ लोगों ने युवकों को डूबते देख उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी और शिव कुमार, संतोष पाल व राजेश पाल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि अनिल और शीतला का पता नहीं चल सका।
सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ ही एसएचओ पीपरपुर रतन सिंह अफसरों को सूचना देते हुए मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलते ही एसडीएम महात्मा सिंह व सीओ अर्पित कपूर भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल रतन सिंह ने मुसाफिरखाना से पांच गोताखोरों को लाकर उन्हें नदी में उतारा।
विज्ञापन

गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शीतला का शव डैम से तो अनिल का शव नदी में करीब पचास मीटर आगे से बाहर निकाला। दोनों युवकों की नदी में डूबकर हुई मौत से उनके परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें