फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने प्रगति ठीक न मिलने पर मांगा जबाब

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के 116 गांवों में विभिन्न स्तर पर लंबित चकबंदी प्रक्रिया की मंगलवार देर शाम डीएम ने समीक्षा की। इस दौरान खराब प्रगति से नाराज डीएम ने सभी जिम्मेदार अफसरों को फटकार लगाते हुए चारों तहसीलों में तैनात सीओ से स्पष्टीकरण मांगा है। यह भी कहा है कि अगले एक माह में प्रगति में अपेक्षित सुधार न हुआ तो सभी अधिकारी विभागीय व अन्य कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय में चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में डीएम अरुण कुमार ने प्रगति की समीक्षा की। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी राजकमल यादव ने बताया कि जिले में मौजूदा वित्तीय वर्ष के प्रथम व द्वितीय चक्र में धारा आठ के 20, धारा नौ के 13, धारा 10 के 16, धारा 20 के 16, धारा 23 के 22, धारा 24 के चार, धारा 27 के 12 तथा धारा 52 के 13 गांवों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष धारा आठ के तीन, धारा नौ के एक, धारा 10 के दो, धारा 20 के एक, धारा 23 के एक तथा धारा 27 के एक गांव में कार्य पूर्ण किया गया है।
सभी धाराओं में खराब प्रगति सामने आने के बाद डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी सहित सभी चकबंदी अधिकारियों से इस संबंध में स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश एडीएम न्यायिक/उपसंचालक चकबंदी सुधीर रूंगटा को दिए। इसके साथ ही डीएम ने एक माह के अंदर प्रगति में सुधार न होने की दशा में विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी गांवों में तय समय सीमा के अंतर्गत चकबंदी का कार्य पूर्ण किया जाए। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सहायक चकबंदी अधिकारी, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी, उप संचालक चकबंदी अधिकारी को टाइमलाइन के मुताबिक काम करने के निर्देश दिए।
साथ ही उन्होंने प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा व उनका शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि पुराने गांव जहां चकबंदी प्रक्रिया चल रही है, वहां शीघ्र कब्जा परिवर्तन किया जाए ताकि किसान को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें