फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यों की धीमी गति पर डीएम ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। स्वामित्व व वरासत कार्यक्रम समेत सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा के लिए शनिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
विज्ञापन

इस दौरान राजस्व कार्यों व योजनाओं के क्रियान्वयन की धीमी प्रगति पर डीएम ने जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई। सभी को न्यायालय व आयोग से संबधित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराते हुए ठंड से बचाव के लिए नियमित निगरानी का निर्देश दिया।
शासन के निर्देश पर मृत किसानों के वारिसों का खतौनी में अंकन व आबादी भूमि विवाद निस्तारण के लिए संचालित स्वामित्व निर्धारण का कार्य इन दिनों जिले में अभियान के रूप में संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

राजस्व कार्यों के साथ अभियान की प्रगति जांचने के लिए डीएम अरुण कुमार ने शनिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में सभी एसडीएम के साथ बैठक की।
बैठक में वरासत अभियान, स्वामित्व योजना, कंबल वितरण, रैन बसेरा, अलाव की स्थिति, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम, मत्स्य पालन पट्टा, पंचायत व सामुदायिक प्रसाधन भवन निर्माण, बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण, रिट/अवमानना/आयोग संबंधी प्रकरण, धान खरीद/मिलों का सत्यापन व अमेठी-ककवा रोड पर रेलवे उपरिगामी सेतु निर्माण समेत अन्य कार्यों की बिंदुवार समीक्षा हुई।
समीक्षा के दौरान लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई गई। डीएम ने वरासत अभियान व स्वामित्व योजना को गंभीरता से लेने के साथ न्यायालय व आयोग से जुड़े प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। डीएम ने मौसम परिवर्तन के साथ ठंड से बचाव के लिए रैन बसैरा का नियमित निरीक्षण करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने व कंबल वितरित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने राजस्व कार्यों में शिथिलता व ठंड से मौत होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में एडीएम एसपी सिंह, डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा, बीएसए विनोद कुमार मिश्र, डीडीओ प्रदीप कुमार पांडेय, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा व डीसी मनरेगा मीनाक्षी समेत सभी एसडीएम व जिम्मेदार अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें