फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृजेश के हत्यारों की तलाश में कई जगह मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज/अमेठी। भाजपा के बूथ पदाधिकारी बृजेश के हत्यारों को चार दिन बाद भी पुलिस पकड़ नहीं सकी है। पुलिस उनके बारे में ठोस सबूत हाथ लगने की बात कह रही है। पुलिस ने शनिवार रात कई स्थानों पर छापा भी मारा।
विज्ञापन

पूरे भुलई मजरा संग्रामपुर निवासी बृजेश सिंह की गत बुधवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुरुवार सुबह खेत के पास शव मिलने पर घटना की जानकारी हुई। इस घटना में पुलिस अभी तक अभियुक्तों को पकड़ नहीं सकी है।
पीड़ित परिवारीजनों की ओर से नामजद किए गए चार लोगों की तलाश में पुलिस छापा मार रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीमों को बृजेश की हत्या से जुड़े कुछ ठोस सबूत हाथ लगने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अमेठी अर्पित कपूर ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने शनिवार रात कई स्थानों पर छापा मारा लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें