फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्त्री रोग विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहा जिला अस्पताल

विज्ञापन
04 : गौरीगंज : जिला अस्पताल में सोमवार सुबह 10:30 बजे बंद पड़ा महिला चिकित्सक का कक्ष। - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर बनाने की कोशिश जिला अस्पताल में अधूरी पड़ी है। सोमवार को सुबह 10:30 बजे जिला अस्पताल स्थित स्त्री रोग विशेषज्ञ के कक्ष में ताला बंद मिला तो मरीज फर्श व बेंच पर डॉक्टर का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन

इस संबंध में टीम ने जानकारी हासिल की तो पता चला कि अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक का स्थानांतरण हो चुका है तो एक अवकाश पर हैं। संबद्ध चिकित्सक ने भी सोमवार तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।
कोविड संक्रमण काल से ही जिले में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने की कोशिश जिला अस्पताल में पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रही है। आलम यह है कि सुबह आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक की ओपीडी सेवा में सुबह 10 बजे तक कोई चिकित्सक मौजूद नहीं रहता।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सर्वाधिक परेशानी महिला मरीजों को उठानी पड़ रही है। सोमवार सुबह 10:30 बजे जिला अस्पताल में ओपीडी सेवा के लिए चिह्नित स्त्री रोग विशेषज्ञों के कक्ष में ताला बंद मिला और मरीज फर्श व बेच पर बैठ कर चिकित्सक का इंतजार कर रहे थे।
अस्पताल में मौजूद स्टाफ मरीजों को कोई भी जानकारी देने से बचते रहे। इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीके उपाध्याय के फोन पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन अधीक्षक ने फोन रिसीव नहीं किया। सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि अस्पताल में कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अपर्णा कोहली का स्थानांतरण गैर जनपद हो चुका है।
दूसरी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. काजल साहू अवकाश पर हैं। महिला के उपचार के लिए सीएचसी अमेठी में कार्यरत डॉ. जरीना खान को संबद्ध किया गया है। सोमवार को उनके कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अधीक्षक को निर्देश दिया गया है। फिलहाल स्त्री रोग विशेषज्ञों की कमी से मरीजों को प्रतिदिन परेशानी हो रही है। सोमवार को ओपीडी सेवा में उपचार व परामर्श के लिए पहुंची महिला मरीजों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें