फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भादर-बी टीम को हराकर धौरहरा ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय के खेल मैदान में चल रही दूल्हाराय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को खेले गए एक मैच में धौरहरा ने भादर बी व दूसरे मैच में सुल्तानपुर चैलेंजर ने भादर ए को हराया। तीसरे लीग मैच में रानीगंज ने धौरहरा की टीम को छह विकेट से शिकस्त दी। मैच देखने के लिए मैदान पर दर्शक दिन भर जुटे रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला मैच भादर-बी व धौरहरा के बीच खेला गया। 10 ओवर के मैच में भादर-बी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। धौरहरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाए। 100 रन का लक्ष्य लेकर उतरी भादर बी टीम के खिलाड़ी 10 ओवर में 96 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। धौरहरा ने मैच को चार रन से जीता।
दूसरा मैच सुल्तानपुर चैलेंजर और भादर ए टीम के बीच खेला गया। भादर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सुल्तानपुर चैलेंजर ने 10 ओवर में छह विकेट खोकर 126 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए भादर-ए की टीम ने 10 ओवर में सात विकेट खोकर 112 रन बनाए। जवाब में सुल्तानपुर चैलेंजर टीम ने मैच 14 रन से जीत लिया। सुल्तानपुर के टाइगर 52 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

तीसरा मैच रानीगंज और धौरहरा के बीच खेला गया। रानीगंज ने यह मैच छह विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच रानीगंज के नीरज रहे। नीरज ने दो ओवर में 10 रन देकर चार विकेट झटके। कपिल सिंह और भीम अंपायर रहे। मौके पर नीरज सिंह, विशाल सिंह, मयंक, अनिल सिंह, अभिषेक सिंह ब्रेटली समेत बड़ी संख्या में दर्शक एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें