फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

Sat, 22 Aug 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
.सिंहपुर के अहोरवा भवानी में संत रविदास कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
सिंहपुर। अहोरवा भवानी कस्बे में संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा ने कस्बे के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा की शोभा बढ़ाई। संत रविदास के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। इस दौरान लोगों ने संत रविदास के विचारों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

आयोजक अमरीश जायसवाल और कुलदीप मिश्र ने कहा कि संत रविदास ने समाज में समानता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। उन्होंने लोगों से संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। यात्रा में राहुल पाठक, संजय, दीपू, राजेंद्र प्रसाद पासी, कृपा शंकर पासी, सुनील पासी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें