फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रसव के बाद प्रसूता और नवजात की मौत

Mon, 17 Aug 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। सिंहपुर सीएचसी से रेफर होकर मेडिकल कॉलेज तिलोई पहुंची प्रसूता अल्पना (30) की शुक्रवार रात प्रसव के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन



इसी दौरान नवजात की हालत भी बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। मोहनगंज के कोची गांव निवासी दिनेश कुमार की पत्नी अल्पना को शुक्रवार रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सिंहपुर सीएचसी ले गए थे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर कर दिया।

परिजन एंबुलेंस से उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में ही अल्पना का प्रसव हो गया। डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

इसके बाद पति दिनेश कुमार ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि चिकित्सकों ने पत्नी को खून की कमी बताते हुए हालत गंभीर बताई थी। उपचार शुरू होने के दौरान स्ट्रेचर पर ही प्रसव हो गया। इसके बाद पत्नी की मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि नवजात को भी समय पर भर्ती नहीं किया गया।
विज्ञापन


प्रसूता की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा किया। उन्हें शांत कराने के बाद नवजात का उपचार किया गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई। कुछ देर बाद नवजात की भी मौत हो गई। प्राचार्य डॉ. रीना शर्मा ने बताया कि प्रसूता को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें