मुसाफिरखाना के मठाभुसुंडा गांव के गोसाई बाबा ग्राउंड में रविवार को दौड़ लगाते प्रतियोगी।-संवाद
मुसाफिरखाना। मठाभुसुंडा गांव के गोसाई बाबा मैदान में रविवार को दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न गांवों के युवाओं और खिलाड़ियों ने 1600 मीटर और पांच किमी दौड़ में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने निर्धारित दूरी पूरी करने के लिए दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में युवाओं का उत्साह देखने को मिला।
1600 मीटर दौड़ में दीपक पाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। विपिन पाल दूसरे और शिवम यादव तीसरे स्थान पर रहे। पांच मी दौड़ में सचिन पाल ने बाजी मारी। दिलशाद अहमद दूसरे और सुभाष यादव तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के बाद आयोजकों ने दोनों वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें खेल गतिविधियों में नियमित रूप से हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है। इस मौके पर वीरेंद्र, सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।