फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बढ़ा संकट, 10 और ट्रांसफार्मर फुंके

Wed, 29 May 2024 03:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गर्मी में बढ़ रही बिजली की मांग का असर व्यवस्था पर पड़ने लगा है। मंगलवार को ओवरलोड होने से दस और ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। हालांकि, विभागीय अधिकारी वैकल्पिक प्रबंध करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

24 घंटे में अमेठी के तारापुर व शंकरपुर, जगदीशपुर के जफरागंज, सुल्तानपुर बेहंगी, नेवाज मदारगढ़, चिबियावां, गौरीगंज के अन्नी बैजल, जुरियापुर डिहवा, तकिया, तिलोई के बरदामो में ट्रांसफार्मर फुंक गया। यहां पर वैकल्पिक प्रबंध किया गया है। गौरीगंज सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता महावीर सिंह का कहना है कि बिजली आपूर्ति बराबर की जा रही है।



बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी
जामो (अमेठी)। जेठ की तपती दोपहरी में बिजली की अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिक लोड होने से एक-एक घंटे की बिजली की कटौती की जा रही है। माताप्रसाद, अखिलेश कुमार, रामकृपाल, राम गुलाम, उदय राज बताते हैं कि भीषण गर्मी में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जेई प्रेम चंद्र कुशवाहा ने बताया कि अधिक गर्मी के वजह से कटौती की जा रही है। बिजली अधिक से अधिक देने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन


-
लो वोल्टेज से भी दिक्कतें
जायस (अमेठी)। विद्युत उपखंड जायस खरौली, बहादुरपुर, बघेल मोहना, शाहमऊ, ओदारी सहित दर्जन भर से ज्यादा गांव में लो वोल्टेज की समस्या है। पंखा व कूलर न चल पाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दिनभर में बिजली की कई बार कटौती से लोगों की मुश्किल बढ़ जा रही है। जायस उपखंड के जेई महेश पांडेय ने बताया कि तेज गर्मी बढ़ने के साथ जमीन में नमी नहीं रह गई है। इसकी वजह से न्यूटल फेस धीमा आ रहा है। जैसे ही बारिश होने लगेगी समस्या का समाधान अपने आप हो जाएगा।


ट्रिपिंग ने बढ़ाईं मुश्किलें
भादर (अमेठी)। पीपरपुर विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत उपभोक्ताओं को पांच से छह घंटे बमुश्किल बिजली मिल रही है। गर्मी के दिनों में लगातार घंटों कटौती की जा रही है। ओम प्रकाश सिंह, राजेश सिंह,रामफेर यादव,लाल माधव सिंह आदि उपभोक्ताओं का कहना हैकि इस भयंकर गर्मी में बिजली कटौती के अलावा ट्रिपिंग ने समस्या पैदा कर दिया है। जेई रवि सिंह ने कहा कि रोस्टिंग के हिसाब से विद्युत आपूर्ति की जा रही है । ओवरलोडिंग की वजह से थोड़ा बहुत ट्रिपिंग हो जाती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें