अमेठी सिटी। गर्मी के साथ बीमारी का कहर बढ़ रहा है। मंगलवार को अलग-अलग बीमारी से ग्रसित 928 मरीज उपचार कराने ओपीडी में पहुंचे। इनमें 130 मरीज पेटदर्द, लूज मोशन व डिहाईड्रेशन से ग्रसित रहे। इसके अतिरिक्त करीब 15 मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती किया गया।
भीषण गर्मी में खानपान में अनियमितता लोगों के लिए आफत बन रही है। जिला अस्पताल में इमरजेंसी व ओपीडी में उल्टी दस्त व पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार को ओपीडी में 928 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें 401 बुखार तो 72 खांसी, 77 जुकाम के मरीज रहे। फिजिशियन डॉ अमित यादव ने बताया कि इस समय मौसम जनित बीमारी उल्टी, दस्त, बुखार व पानी की कमी से पीड़ित मरीज अधिक आ रहे हैं।
बचाव के लिए ये उपाय करें
पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
समय-समय पर ओआरएस का घोल पीते रहें।
साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
बाहर का खाना खाने से बचें।
गरिष्ठ भोजन न करें।
तरल पेय पदार्थों का खूब सेवन करें।
धूप में बाहर निकलते समय टोपी, आदि से सिर कवर कर निकलें।
डिहाइड्रेशन के लक्षण
जी मिचलाना
उल्टी दस्त होना
चक्कर आना
चिड़चिड़ापन महसूस होना
सिर दर्द
पेट में मरोड़ उठना
मुंह सूखना।