फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीशपुर में जल्द शुरू होगा सीएनजी मदर स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले के दो पेट्रोल पंपों पर जल्द ही सीएनजी मिलने लगेगी। मुसाफिरखाना के पंप पर जहां मशीन लगाकर ट्रायल कर लिया गया है वहीं जगदीशपुर की कुछ पंपों को चिन्हित कर लिया गया है। नए साल में कस्बे में भी सीएनजी मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर स्थित शक्ति फिलिंग स्टेशन मुसाफिरखाना में सीएनजी मशीनें लगा दी गई हैं। यहां दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक सीएनजी पंप चालू करने का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। इस पंप के चल जाने के बाद जगदीशपुर स्थित डायमंड फिलिंग स्टेशन पर मशीनों को लगाकर सीएनजी गैस सप्लाई का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
पंप को चालू करने के लिए गेल टर्मिनल इंडोगल्फ से गैस पाइप लाइन निकालकर सिठौली स्थित निर्माणाधीन सिटी गेट स्टेशन (सीजीएस) व मदर स्टेशन का कार्य भी अंतिम दौर में है।
विज्ञापन

गेल टर्मिनल से सीधे आने वाली गैस का प्रेशर मदर स्टेशन पर कम करने के बाद यहीं से गैस को गाड़ियों पर लोड कर सीएनजी पंपों पर पहुंचाया जाएगा। कार्यदायी संस्था भारत गैस रिसोर्सेज लिमिटेड अमेठी इकाई के जिम्मेदारों के अनुसार जगदीशपुर का मदर स्टेशन और मुसाफिरखाना स्थित पंप को ट्रायल के रूप में चला कर देख लिया गया है विभागीय संस्तुति मिलते ही पंप का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
सीएनजी पंप शुरू होने से जहां प्रदूषण मुक्त वाहन चलेंगे वहीं पेट्रोल-डीजल की खपत में कमी भी आएगी। अब तक हाइवे पर लखनऊ के बाद बीच में कहीं भी सीएनजी पंप नहीं थी।
गांधी मोटर ट्रेनिंग स्कूल के संचालक मोहम्मद तौसीफ गप्पू के अनुसार सीएनजी से चलने वाले वाहनों में ध्वनि और अन्य प्रदूषण कम होता है। पेट्रोल और डीजल के मुकाबले सीएनजी सस्ती पड़ती है।
डीजल और पेट्रोल के टैंक की तुलना में सीएनजी का टैंक कम खतरनाक (सुरक्षित) होता है। सीएनजी से चलने वाले वाहनों में आग लगने की संभावना कम रहती है। यह इंजन की क्षमता बढ़ाता है और इंजन साफ रखता है। इसमें एक बार लागत के बाद फिर ज्यादा खर्च नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें