फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दौड़ में चित्रांग और आयुषी अव्वल

Wed, 03 Dec 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ​स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में दौड़ लगाते छात्र। स्त्रोत : विद्
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में आयोजित अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुई। केंद्रीय विद्यालय कौहार अमेठी, एसजेपीएस गौरीगंज, केपीएस तारापुर और गुरुकुल ज्ञान अकादमी गौरीगंज की टीमों ने खेल भावना दिखाते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



बालिका वर्ग की स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने दमदार प्रदर्शन कर अपनी क्षमता का परिचय दिया। 100 मीटर दौड़ में सुरुचि कुमारी ने प्रथम स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में आयुषी यादव सबसे आगे रहीं। रिले दौड़ में नवोदय की अंजलि गुप्ता, अपूर्वा, श्वेता, सुरुचि की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान सुनिश्चित किया। लंबी कूद में अंजलि गुप्ता और गोला फेंक में सुरुचि विजेता बनीं।

बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में चित्रांग पाल ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ में अंशू कश्यप, गोला फेंक में कुणाल तथा लंबी कूद में सचेंद्र ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। रिले स्पर्धा में सचेंद्र, अंशू, आरिज और चित्रांग की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कनिष्ठ वर्ग में भी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कनिष्ठ बालक वर्ग में 100 मीटर में अभिजीत मौर्या, 400 मीटर में शोभित, लंबी कूद में अभिषेक, और गोला फेंक में अर्पित भास्कर विजेता रहे।
विज्ञापन



कनिष्ठ बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में वैष्णवी, 400 मीटर में अंशिका, गोला फेंक में खुशी ने जीत दर्ज की। रिले स्पर्धा में मोहिनी, खुशी, अंशिका, वैष्णवी की टीम प्रथम रही। प्रतियोगिता ने छात्र-छात्राओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाया और प्रतिभाओं को निखारने का अवसर दिया। इस मौके पर प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह, उपप्राचार्य नित्यानंदेश नारायण त्रिपाठी सहित शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें