फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वनरोज से टकराने के बाद बाइक से भिड़ी कार, युवक की मौत

Wed, 03 Dec 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। अमेठी-सुल्तानपुर मार्ग पर मुंशीगंज के परतोष तिराहे के पास मंगलवार को वनरोज से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर बाइक से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार संग्रामपुर गांव निवासी मनोज कुमार (20) की मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर बैठे धीरज कुमार (23) और विशाल कुमार (17) घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार दोनों युवकों व किशोर ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन



धीरज ने बताया कि वह मनोज और विशाल के साथ सुल्तानपुर के धम्मौर गांव में कैटरिंग का काम करने जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही कार सड़क पार कर रहे वनरोज से टकरा गई। इसके बाद कार अनियंत्रित हुई और उनकी बाइक से भिड़ गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर वहां से भाग गया।


लोगों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी नौगिरिवां ले जाया गया। डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। धीरज और विशाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना में मनोज की मौत की सूचना मिली है। उनके परिजनों को जानकारी दे दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अमेठी रवि कुमार सिंह ने बताया कि सीएचसी नौगिरिवां से मनोज की मौत की सूचना आई थी, लेकिन परिजन शव लेकर घर चले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें