फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोहा

Wed, 18 Dec 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मुसाफिरखाना बीआरसी पर आयोजित वा​र्षिकोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। बीआरसी पर स्थित पीएमश्री विद्यालय का वार्षिकोत्सव मंगलवार को मनाया गया। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन




ब्लॉक संसाधन केंद्र पर स्थित पीएमश्री विद्यालय मुसाफिरखाना का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ सतीश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विद्यालय की ज्योति, सलोनी, गरिमा व अंजली ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सौरभ, नेहा और अक्षय और प्रज्ञा द्वारा कविता पेश की गई।


आमिना, मानसी, अनन्या, आंचल व माहरीन द्वारा भगवान तू कहां है नाटक प्रस्तुत कर बालश्रम पर करारा प्रहार किया गया। कुछ छात्रों ने सामूहिक नृत्य और पारंपरिक नृत्य पेश कर खूब वाहवाही बटोरी। बीईओ सतीश कुमार द्वारा बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। जिसके बाद बीईओ ने अभिभावकों से बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने की अपील की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश सिंह ने कार्यक्रम में आए अतिथियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नोडल शिक्षक संकुल प्रदीप तिवारी, विशेष शिक्षक श्रद्धानंद द्विवेदी, सभासद वीरेंद्र चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें