फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की मौत, शव रखकर प्रदर्शन

विज्ञापन
11 : बाजार शुकुल : किशोर की मौत के बाद परिवारजनों की ओर जाम किया गया इन्हौना-रुदौली मार्ग। - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय थानाक्षेत्र के अजीटन का पुरवा मजरे ऊंचगांव में निजी क्लीनिक पर उपचार कराने के बाद किशोर की मौत हो गई। आक्रोशित परिवारीजनों ने रुदौली-इन्हौना मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिवारीजन चिकित्सक पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज किया तो प्रदर्शनकारी शांत हुए और जाम खुल सका।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के शुकुलपुर निवासी बेचूलाल के पुत्र सौरभ (12) की तबीयत खराब होने पर परिवारजन उसे बाजार शुकुल के अजीटन का पुरवा मजरे ऊंचगांव में एक निजी क्लीनिक संचालक डॉ. दिनेश मिश्र से उपचार कराने लेकर पहुंचे।
उपचार के दौरान चिकित्सक ने किशोर को सर में दर्द व बुखार होने पर इंजेक्शन व दवा देकर घर भेज दिया था। घर जाने के बाद अचानक तबीयत और खराब हुई तो परिजन उसे जगदीशपुर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने हालात नाजुक देख लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन सौरभ को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सौरभ की मौत होने के बाद परिवारीजनों ने निजी क्लीनिक संचालक पर इलाज में लापरवाही बरतने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए रुदौली-इन्हौना मार्ग पर शव कर रख विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शव रखकर मार्ग जाम करने से वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों से बात कर कार्रवाई का भरोसा देकर जाम समाप्त करवाया। परिवारीजनों ने निजी चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। जांच-पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें