फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रॉपर्टी डीलिंग में 1.03 करोड़ रुपये निवेश करवा दिया धोखा

Sat, 28 Dec 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ विस्तारित क्षेत्र में सस्ती भूमि क्रय कर महंगे दामों में बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने पंचायत सचिव से 1.03 करोड़ रुपये का निवेश करवा लिया। निवेश के बाद न तो भूमि मिली और न ही पैसा। इससे परेशान पीड़ित ने अमेठी कोतवाली में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन




कमरौली थाना क्षेत्र के बरसंडा गांव निवासी अरविंद प्रकाश श्रीवास्तव भेटुआ ब्लॉक में वर्ष 2005 से 2020 तक पंचायत सचिव पद पर कार्यरत थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात मो. शरीफ से हुई। शरीफ ने अपने भाइयों संग अरविंद को लखनऊ विस्तारित क्षेत्र में सस्ते दामों पर भूमि क्रय करने और अधिक दामों पर बिक्री करने की योजना में शामिल किया। शरीफ की बातों पर विश्वास कर अरविंद ने शरीफ की ओर से बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में 2016 से 2020 तक एक करोड़ तीन लाख 14 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।



धन निवेश करने के बाद अरविंद ने जानकारी की तो पता चला कि उसका पैसा भूमि में निवेश नहीं किया गया है। मांगने पर रुपये वापस भी नहीं किए गए। इससे परेशान अरविंद ने अमेठी कोतवाली में केस दर्ज करवाया। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच हो रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें