फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम निर्माण में लापरवाही, ठेकेदार पर दर्ज होगा केस

विज्ञापन
19 : गौरीगंज : अमेठी के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोट्र्स स्टेडियम का मैदान जिसमें नहीं हुई मिट्टी भराई। - - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जर्जर हो चुके अमेठी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम का 4.93 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत/जीर्णोद्धार कार्य चार सितंबर 2019 को शुरू हुआ था। पिछले दिनों स्थलीय निरीक्षण करने पहुंची सीडीओ को जहां कई कार्य अधूरे मिले वहीं कुछ कार्य शुरू ही नहीं कराए गए थे। नाराज सीडीओ ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कराने का आदेश दिया था। सीडीओ के आदेश पर कार्यदायी संस्था के एक्सईएन ने विभागीय एई व जेई को ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश देते हुए एफआईआर की कॉपी डीएम व सीडीओ को मुहैया कराने को कहा है।
विज्ञापन

अमेठी के मुंशीगंज मार्ग पर स्थित दत्ता का पुरवा में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम संचालित होता है। स्टेडियम धन व मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गया था। स्थानीय लोगों व जन प्रतिनिधियों की मांग पर शासन ने पांच जून 2019 को स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए 4.93 करोड़ रुपये की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति दी थी।
शासन ने उक्त कार्य के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ अयोध्या प्रखंड को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए वित्तीय वर्ष 2021-22 निर्माण पूरा करने की तिथि नियत की थी। इसके बाद कार्यदायी संस्था की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर चार सितंबर को निर्माण कार्य शुरू करा दिया। पिछले दिनों सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचीं तो वहां कई कार्य अधूरे मिले तो कुछ कार्य शुरू ही नहीं कराए गए थे।
विज्ञापन

जबकि निर्माण के लिए स्वीकृत संपूर्ण राशि अवमुक्त की जा चुकी है। नाराज सीडीओ ने विभाग के एक्सईएन को ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। सीडीओ के निर्देश पर एक्सईएन ने एई उदयराज वर्मा तथा जेई सत्य प्रकाश को पत्र भेजकर ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कराकर उसकी प्रति मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
होने थे यह कार्य
18 हजार वर्ग मीटर में स्थापित स्टेडियम में पवेलियन, कार्यालय, बैडमिंटन हॉल, स्वीमिंग पूल, मैदान में मिट्टी भराई कार्य, बाउंड्रीवॉल, दर्शक दीर्घा, सीसी सड़क व पूर्व से बने भवनों की मरम्मत व रंगाई पोताई का कार्य कराया जाना था।
नहीं हुए यह कार्य
सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मिट्टी भराई व बाउंड्रीवॉल की रंगाई पोताई का कार्य शुरू ही कराया गया था। सीसी रोड व टेनिस कोर्ट का कार्य अधूरा मिला। जबकि शासन से स्वीकृत संपूर्ण राशि अवमुक्त की जा चुकी है। फिलहाल शासन द्वारा निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए नियत तिथि को बढ़ाते हुए जुलाई 2022 कर दी गई है। निर्देश के बावजूद कार्य पूरा नहीं हुआ तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की भी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें