फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11.56 लाख लोगों के बूस्टर डोज लगने पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की ओर से सरकारी अस्पालों में दोनों डोज लगाने की निशुल्क व्यवस्था दी गई थी। हाल ही में केंद्र सरकार ने 18 से लेकर 60 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज लगाने के लिए शुल्क के साथ निजी अस्पतालों में व्यवस्था दी है। जिले में इसके लिए नामित तीन निजी अस्पताल संचालकों द्वारा हाथ खड़ा कर देने के बाद जिले में इस आयु वर्ग के कुल 11 लाख, 56 हजार 888 लोगों को डोज लगने पर संकट के बादल छा गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बाद केंद्र सरकार ने सरकारी अस्पतालों के माध्यम से पहले हेल्थ वर्कर फिर फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना की डोज लगाना शुरू किया। इसके बाद दूसरी व तीसरी लहर में 18 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर वाले सभी लोगों को निशुल्क दोनों डोज लगाने की व्यवस्था की गई। इस बीच कोरोना संक्रमण की लहर धीमी पड़ने के बाद लगाई गई सभी पाबंदियां हटा दी गईं। दूसरी डोज के बीच काफी अंतर होने पर केंद्र सरकार ने प्रीकाशन डोज लगवाने का निर्णय लिया।
इसमें भी पहले हेल्थ फिर फ्रंटलाइन वर्कर फिर गंभीर रूप से बीमार व 60 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को सरकारी अस्पतालों में निशुल्क प्रीकाशन डोज लगाना शुरू हुआ। इसी बीच कई अन्य देशों में कोरोना की चौथी लहर शुरू होने के बाद केंद्र सरकार ने 18 वर्ष आयु वर्ग से लेकर 60 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को भी प्रीकाशन डोज लगवाने का निर्णय लिया। सरकार ने इन लोगों को सरकारी अस्पतालों में निशुल्क के बजाए निजी अस्पतालों में प्रति डोज 386 रुपये शुल्क लेकर व्यवस्था बनाई है। शासन ने जिले में नामित निजी अस्पतालों में प्रीकाशन डोज लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित डीएम व स्वास्थ्य विभाग को दिया है।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीनेशन के लिए पूर्व से नामित सूर्या हास्पिटल, संजय गांधी अस्पताल तथा राधे श्याम सत्य प्रकाश अस्पताल ने कोरोना की कोई भी डोज लगाने से साफ इंकार कर दिया है। यह डोज सरकारी अस्पतालों में लगेगी नहीं और निजी अस्पताल तैयार नहीं हैं। ऐसे में जिले में इस आयु वर्ग के लोगों को प्रीकाशन डोज लगने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएस अग्रवाल ने बताया कि जिले में 18 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर 13 लाख 44 हजार 126 लोग हैं। कहा कि इसमें 60 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के एक लाख 70 हजार 971 लोग हैं। हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्कर की संख्या 16,267 है। जिले में 60 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर वाले तथा हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्करों की संख्या एक लाख 87 हजार 238 है। इस हिसाब से जिले में 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष आयु वर्ग के कुल 11 लाख 56 हजार 888 लोग हैं। इन्हीं लोगों को शुल्क देकर प्रीकाशन डोज लगनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें