फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय वॉलीबाल में चैंपियन बनी बीएलडब्ल्यू वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शहर में आयोजित राजकरन यादव स्मारक राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमी फाइनल के दो समेत कुल चार मैच खेले गए। प्रतियोगिता का फाइनल मैच एनईआर गोरखपुर व बीएलडब्ल्यू वाराणसी के बीच हुआ। इस मैच में बीएलडब्ल्यू वाराणसी की टीम ने एनईआर गोरखपुर की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। अंतिम दिन के खेल में पहुंचे पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई नेे पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

दो दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन का पहला मैच एनईआर गोरखपुर व मैनपुरी स्टेडियम के बीच हुआ। इसमें एनईआर की टीम विजयी रही। दूसरा मैच अमेठी स्टेडियम व एनईआर के बीच हुआ। इसमें भी एनईआर की टीम विजेता रही। तीसरा मैच पोस्टल प्रयागराज व मेरठ के बीच हुआ, इसमें मेरठ विजेता रहा। चौथा मैच बीएनडब्ल्यू वाराणसी व मेरठ के बीच हुआ। इसमें बीएलडब्ल्यू ने जीत दर्ज की। पांचवां मैच सोनभद्र पुलिस व एनईआर के बीच हुआ। इस मैच में एनईआर की टीम विजेता रही।
छठा मैच मेरठ व अयोध्या टीम के मध्य हुआ। इसमें अयोध्या टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल एनईआर गोरखपुर व अयोध्या के बीच हुआ। इसमें एनईआर ने जीत दर्ज की। दूसरा सेमी फाइनल सोनभद्र पुलिस व बीएलडब्ल्यू वाराणसी के बीच हुआ। इसमें बीएलडब्ल्यू की टीम विजेता रही। फाइनल मैच एनईआर गोरखपुर व बीएलडब्ल्यू वाराणसी के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में बीएलडब्ल्यू की टीम ने एनईआर गोरखपुर की टीम को सीधे तीन सेटों में परास्त कर खिताब पर कब्जा जमाया। इस मौके पर आयोजक विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें