फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: मामूली विवाद में युवकों के बीच खूनी संघर्ष, उपचार के दौरान एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Sun, 10 Oct 2021 11:16 AM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीगंज (अमेठी)

सार

गौरीगंज कस्बे के बताशा मंडी से माधवपुर जाने वाले मार्ग पर मामूली विवाद को लेकर युवकों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकुओं से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
युवकों के बीच खूनी संघर्ष, मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामूली विवाद में दबंग युवकों ने तीन युवकों को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। घायल युकोन में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी है। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


शनिवार रात 10:00 बजे गौरीगंज कस्बे के बताशा मंडी से माधवपुर जाने वाले मार्ग पर मामूली विवाद को लेकर युवकों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकुओं से हमला बोल दिया। हमले में गौरीगंज नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-19 तेजी की पुरवा निवासी 20 वर्षीय अंकित पांडे पुत्र रविंद्र प्रताप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसके साथी दीपक और सूरज को भी गंभीर चोटें आईं। 

सूचना पर पहुंचे परिजन घायल अंकित पांडे को लेकर इलाज के लिए लखनऊ गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके साथियों का सुल्तानपुर अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गौरीगंज संजय सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें