फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो साथी गंभीर घायल; इकलौता सहारा छिना तो बिलख उठी मां

Sat, 19 Apr 2025 04:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। ये रिश्तेदार के घर आयोजित एक कार्यक्रम में जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। इकलौता सहारा छिनने से मां का रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
Amethi News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में शुक्रवार की रात बोलेरो ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ओदारी गांव निवासी 20 वर्षीय युवक साहिल की मौत हो गई। जबकि, उसके दो साथी पवन (21) और लक्ष्मण (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


हादसा जायस कस्बा में टांडा-बांदा हाईवे पर हुआ। नकछेद ने बताया कि उनका चचेरा भांजा साहिल अपने दोस्त पवन और लक्ष्मण के साथ बाइक से जामों कस्बे में रिश्तेदार के घर आयोजित कार्यक्रम में जा रहा था। हाईवे पर एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रही बोलेरो से भिड़ गए। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि, पवन और लक्ष्मण को रायबरेली एम्स के लिए रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। 

यह भी पढ़ेंः- UP: चलती कार में तीन युवकों ने की चचेरी बहनों से दुष्कर्म की कोशिश, गाड़ी पलटी... हादसे में ब्यूटीशियन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि बाइक कौन चला रहा था। लेकिन, यदि हेलमेट पहना होता तो शायद साहिल की जान बच सकती थी। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो व बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

छिन गया मां का इकलौता सहारा

बोलेरो की टक्कर में जान गंवाने वाले साहिल की मौत से ओदारी गांव मातम में डूबा है। मृतक की पत्नी अंजली ने बताया कि साहिल कुछ दिन पहले ही दिल्ली से मजदूरी कर लौटा था। उसका सपना था कि अपनी बेटी रिया को पढ़ा-लिखाकर अफसर बनाएगा। आर्थिक तंगी के बावजूद पत्नी के लिए सिलाई मशीन खरीदी थी, ताकि घर का खर्च चल सके। 

जीवन का आखिरी सहारा भी छिन गया

मां रानी ने बताया कि साहिल जब 11 माह का था, तभी उसके पिता की मौत हो गई थी। तब से मायके में मजदूरी कर बेटे को पाला और शादी भी कराई। अब यह हादसा उसके जीवन का आखिरी सहारा भी छीन ले गया। साहिल गांव के किनारे एक झोपड़ी में रहता था और पूरे परिवार का सहारा था। उसकी मौत से मां बेसुध है और पत्नी-बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में हर आंख नम है और हर जुबां पर बस यही सवाल कि अब परिवार का कैसे गुजारा होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें