फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाकियू ने पंचायत लगाकर किया प्रदर्शन

Wed, 22 Apr 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज तहसील परिसर में प्रदर्शन करते भाकियू पदा​​धिकारी। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। चकबंदी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने गौरीगंज तहसील स्थित बंदोबस्त अधिकारी कार्यालय परिसर में पंचायत लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने जगदीशपुर स्थित चकबंदी कार्यालय प्रथम में लंबे समय से तैनात कर्मी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए स्थानांतरण की मांग उठाई।
विज्ञापन



संगठन के जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने जिला बंदोबस्त अधिकारी केलकर सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें जगदीशपुर के चकबंदी अधिकारी कैंप कार्यालय में वर्षों से कार्यरत नक्शानवीस के स्थानांतरण की मांग की गई। किसानों का आरोप है कि संबंधित कर्मी भ्रष्टाचार में लिप्त है और सेवा नियमों का उल्लंघन कर रहा है।


किसानों ने बताया कि रसूलपुर ग्रामसभा में चकबंदी प्रक्रिया लंबे समय से धीमी गति से चल रही है, जिससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने 15 जून तक कब्जा परिवर्तन कर प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की। महोना पश्चिम चकबंदी कार्यालय में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया गया। किसानों का कहना है कि समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है।
विज्ञापन


किसानों ने महोना पश्चिम कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराने और चकबंदी से प्रभावित किसानों के गेहूं बिक्री के लिए समय से सत्यापन कराने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस दौरान प्रदीप कुमार पाठक, आजाद अहमद, फिरोज अहमद, करमचंद कोरी, शिवकुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें