फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तपिश व धूप से ओपीडी में बढ़े वायरल के मरीज

Wed, 22 Apr 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
तिलोई ​स्थित मेडिकल कॉलेज में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
विज्ञापन
तिलोई। तेज धूप के साथ चल रहे गर्म हवा के थपेड़े लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहे हैं। तेज धूप के बाद एकदम से ठंडी सामग्री का सेवन वायरल के मरीज बढ़ा रहा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुखार व पेट की समस्या से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1118 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें अधिकांश वायरल की परेशानी से पीड़ित थे।
विज्ञापन



मंगलवार को ओपीडी में पहुंचे मरीजों में से 580 मरीज मेडिसिन विभाग , 208 आर्थो विभाग और 178 मरीज चेस्ट विभाग में परीक्षण के लिए पहुंचे। नेत्र व दंत विभागों में भी मरीजों की लंबी कतारें देखी गईं। सुबह से ही ओपीडी काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष तक भीड़ लगी रही। इसके चलते डॉक्टरों को ओपीडी का निर्धारित समय खत्म हो जाने के बाद भी मरीजों को देखना पड़ा।

मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. जय प्रकाश प्रजापति ने सभी को तेज धूप व गर्म हवा से बचाव की सलाह देने के साथ ही धूप से आकर तुरंत पानी पीने अथवा ठंडी सामग्री खाने से बचने की ताकीद भी की। साथ ही धूप में निकलने पर गमछे और मास्क का प्रयोग करने व शरीर में पानी की कमी न होने देने के लिए नियमित अंतराल पर पानी पीते रहने की सलाह भी दी।
विज्ञापन


बाहर की दवाओं पर आपत्ति
अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बावजूद मरीजों ने बाहर की दवाएं लिखने पर आपत्ति जताई। शुकुलबाजार निवासी दुर्गेश कुमार ने बताया कि उनका चार माह से इलाज चल रहा है। उन्हें आधी से अधिक महंगी दवाएं बाहर से लिख दी जाती हैं। अशरफपुर निवासी जगदीश प्रसाद ने भी महंगी दवाएं बाहर से लिखने की शिकायत की। पैसे के अभाव में वे पूरी दवाइयां नहीं खरीद सके।


व्हील चेयर न मिलने से हुई परेशानी
प्रेमगढ़ी मजरे राजापुर हलीम निवासी फुल पतिया असहनीय कमर दर्द से पीड़ित थीं। मंगलवार को तीमारदार के साथ वे काफी देर तक जमीन पर कराहती रहीं। उन्हें व्हील चेयर उपलब्ध नहीं हो सकी, जिससे अस्पताल के गेट तक पहुंचना मुश्किल हो गया। प्राचार्य डॉक्टर योगेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में सभी दवाएं और संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने चिकित्सकों को अंदर की दवाएं लिखने और मरीजों को संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें