फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निबंध लेखन में आर्या ने मारी बाजी

Sun, 17 May 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजकीय हाई स्कूल अफुइया में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्रोत: विद्य
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल अफुइया में शनिवार को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सामान्य ज्ञान, रंगोली, भाषण, निबंध लेखन और क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन



सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ईदुन्निशा ने पहला, रियांशी ने दूसरा और अनुशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में विभा और रोमनी संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। अल्पा सिंह, कल्पना और नंदनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में आस्था सिंह ने पहला, जाह्नवी तिवारी ने दूसरा और लाडली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


निबंध लेखन प्रतियोगिता में आर्या प्रथम, रियांशी द्वितीय और सोहिल खान स्थान पर तृतीय रहे। क्विज प्रतियोगिता में अल्पा सिंह ने पहला और अंजली सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार राबिया ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें