फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं अनुपम

Fri, 24 Oct 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 बीसी सखी अनुपम त्यागी। स्त्रोत : स्वयं
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सिंहपुर ब्लॉक के अहोरवा भवानी गांव की अनुपम त्यागी आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गई हैं। सावित्री बाई महिला स्वयं सहायता समूह और गंगा महिला प्रेरणा संकुल संघ से जुड़कर उन्होंने न सिर्फ अपनी आर्थिक स्थिति सुधारी, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गईं। आज वह सालाना तीन लाख रुपये से अधिक की आमदनी कर रही हैं।
विज्ञापन



अनुपम त्यागी ने बताया कि पहले वह गृहिणी थीं और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। वर्ष 2022 में उन्होंने स्वयं सहायता समूह की सदस्यता ली। नियमित बैठकों में भाग लेकर समूह संचालन, लेखा-जोखा और बचत निवेश से जुड़ी जानकारी हासिल की। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें विद्युत सखी के रूप में चयनित किया गया।



उन्होंने सामुदायिक निवेश निधि के तहत 30 हजार रुपये की धनराशि से कार्य प्रारंभ किया। एक वर्ष में उन्होंने 2.24 करोड़ रुपये से अधिक की बिजली बिल वसूली की, जिससे उन्हें 3.02 लाख रुपये का कमीशन प्राप्त हुआ। इस आमदनी ने उनके परिवार की आर्थिक दशा सुधार दी। अनुपम त्यागी ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है और आर्थिक स्वतंत्रता का अहसास हुआ है। अब वह अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी समूह से जोड़ने और स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें