फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डीएपी न मिलने से बिफरे किसान, किया प्रदर्शन

Fri, 24 Oct 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
.संग्रामपुर में डीएपी न मिलने से नाराज होकर प्रदर्शन करते किसान।-संवाद
विज्ञापन
संग्रामपुर। डीएपी की किल्लत से नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को इफको केंद्र के सामने प्रदर्शन किया। किसानों ने जल्द से जल्द खाद उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन




खाद लेने पहुंचे किसानों में अमित मिश्रा, बृजेश मिश्र, आदर्श सिंह, ब्रिजेंद्र सिंह लोहा, पांडेश्वर जोरिया, नंदू कश्यप और राजेंद्र यादव ने बताया कि डीएपी के लिए वे कई दिनों से परेशान हैं। मटर, सरसों, चना और आलू की बोआई की जा रही है। खाद न मिलने से बोआई प्रभावित हो रही है। कई किसान तो मजबूरी में खुले बाजार से एनपीके खरीद कर बोआई करा रहे हैं, जो बाजार में 35 से 40 रुपये किलो की दर से बेची जा रही है।


किसानों का कहना है कि वे खाद की किल्लत से परेशान हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने जिलाधिकारी और जिला कृषि अधिकारी से मांग की कि डीएपी खाद की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित कराई जाए। कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष बृजेश मिश्र ने कहा कि अगर जल्द ही प्रशासन किसानों की समस्या का समाधान नहीं करता है तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें