फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मांगे मनवाने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। सेवा नियमावली बनवाने के साथ राज्य कर्मचारी का दर्जा प्राप्त करने के लिए संघर्षरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका बुधवार को प्रदर्शन पर उतर आए। शहर स्थित ब्लॉक परिसर में बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की। बैठक के बाद जुलूस निकाल का कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

लोककल्याण संकल्पपत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की सेवा में विस्तार व सुधार का वादा करने के बावजूद आज तक मांगें पूरी नहीं होने पर बुधवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले सड़क पर उतरे। कार्यकत्रियों ने गौरीगंज ब्लॉक परिसर में बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार करते हुए शहर मेें जुलूस निकाल कर विरोध-प्रदर्शन किया।
जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचीं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। ज्ञापन में सेवा नियमावली तैयार करने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, मानदेय बढ़ाने, योग्यता के आधार पर पदोन्नति करने, सेवानिवृत्त कार्यकत्रियों को पेंशन व ग्रेच्युटी देने, 2017 में धरने के दौरान बाधित मानदेय निर्गत करने, अनाज वितरण पूर्व की भांति कराने तथा पोषण कार्य की फीडिंग के लिए नेट पैक के साथ ऐप को हिंदी में सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी नहीं होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गीताजंलि मौर्या, देशराज तिवारी, सरोज शुक्ल, सत्यवती, श्यामपती, रीता सिंह, शकुंतला, किरन व सुधा तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें