फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनर व रनर को छोड़ 40 प्रत्याशी की जमानत जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में किस्मत आजमाने वाले 48 प्रत्याशियों में महज रनर व विनर को छोड़ सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। मतगणना आंकड़ों पर गौर करें तो चार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले 40 प्रत्याशी अपने विधानसभा क्षेत्र में कुल पड़े मत का 1/6 प्रतिशत वोट हासिल नहीं कर सके। जिले में भाजपा इकलौती ऐसी पार्टी है जिसके प्रत्याशी सभी सीट पर अपनी जमानत बचाने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव घोषित होने के बाद गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से नौ अमेठी से 14, तिलोई से 13 व जगदीशपुर से 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। सभी को उम्मीद थी कि वे अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। हालांकि वोटिंग के बाद 10 मार्च को मतों की गणना हुई तो विनर व रनर को छोड़ शेष 40 प्रत्याशी अपनी जमानत गंवा बैठे। इन प्रत्याशियों को विधिमान्य मतों की संख्या के 1/6 से कम वोट मिले।
आलम यह है कि तिलोई में पड़े 2,04,940 मतों में भाजपा को 48.54 तो सपा को 34.96 प्रतिशत मत मिले। यहां कांग्रेस को 10.72 तथा बसपा को महज 2.99 प्रतिशत मत मिले। अन्य नौ प्रत्याशियों में कोई भी एक प्रतिशत मत प्राप्त नहीं कर सके। इसी तरह जगदीशपुर में पड़े विधिमान्य 2,03,267 मतों में भाजपा को 43.94 तो कांग्रेस को 32.71 प्रतिशत मत मिले। यहां पर सपा को 13.76 तो बसपा के खाते में 5.02 प्रतिशत मत ही गए। इस विधानसभा क्षेत्र के भी आठ प्रत्याशी एक प्रतिशत मत पाने में सफल नहीं हुए।
विज्ञापन

अमेठी विधानसभा क्षेत्र में पड़े 1,89,864 मतों में समाजवादी पार्टी को 46.46 तो भाजपा को 36.93 प्रतिशत मत मिले। यहां भी कांग्रेस को 7.42 प्रतिशत तो बसपा को 5.37 प्रतिशत मत पर ही संतोष करना पड़ा। इस विधानसभा में भी अन्य 11 दलीय व निर्दलीय प्रत्याशी एक प्रतिशत मत नहीं पा सके। गौरीगंज में पड़े 2,02,856 मतों में सपा को 38.96 तो भाजपा को 35.33 प्रतिशत मत मिले। यहां कांग्रेस को 14.28 प्रतिशत, बसपा को 4.87 प्रतिशत मत मिले। यहां जनसत्ता दल लोकतंत्रिक पार्टी को 3.48 तथा अन्य चार प्रत्याशियों में कोई भी एक प्रतिशत मत का आंकड़ा पार नहीं कर सका।
इतने मतों पर बचती जमानत
जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 158 के अनुसार किसी प्रत्याशी को किसी निर्वाचन क्षेत्र में डाले गए कुल विधिमान्य मतों की संख्या के छठे भाग या 1/6 से कम वोट मिलते हैं तो उसकी जमानत जब्त मान ली जाती है। अर्थात जिस प्रत्याशी को इतने वोट नहीं मिले उसके द्वारा जमा की गई जमानत राशि जब्त कर ली जाती है।
इस अनुसार तिलोई में पड़े विधि मान्य 2,04,940 मतों में 34,146 मत तो जगदीशपुर में पड़े 2,03,268 मत के सापेक्ष 33,887 मत मिलने पर ही जमानत बचती। गौरीगंज में पड़े 2,02,856 मत में जमानत बचाने के लिए 33,803 मत तो अमेठी में पड़े 1,89,864 मतों में जमानत बचाने के लिए 31,644 मत पाना अनिवार्य था। गौरीगंज, तिलोई व अमेठी में सपा व भाजपा तो जगदीशपुर में भाजपा व कांग्रेस को छोड़ कर किसी भी प्रत्याशी की जमानत नहीं बच सकी है।
विज्ञापन

इनकी बची जमानत
विधानसभा - पार्टी - मिले मत - मत प्रतिशत
तिलोई - भाजपा - 99,472 - 48.54
तिलोई - सपा - 71,643 - 34.96
जगदीशपुर - भाजपा - 89,315 - 43.94
जगदीशपुर - कांग्रेस - 66,491 - 32.71
गौरीगंज - सपा - 79,040 - 38.96
गौरीगंज - भाजपा - 72,077 - 35.53
अमेठी - सपा - 88,217 - 46.46
अमेठी - भाजपा - 70,121 - 36.96
तिलोई में इनकी जमानत जब्त
नाम - पार्टी - मिले मत -प्रतिशत
प्रदीप सिंघल - कांग्रेस - 21,978 - 10.72
रघुवंश - बसपा - 6,120 - 2.99
अमरनाथ पांडेय - आप - 471 - 0.23
मनोज कुमार - जनसत्ता दल - 190 - 0.09
राम सनेही - राष्ट्रीय समाज पार्टी- 328 - 0.16
मो. मासूम - निर्दलीय - 183 - 0.09
मुकेश कुमार - निर्दलीय - 205 - 0.1
राजकुमार - निर्दलीय - 197 - 0.1
सुधीर कुमार सिंह - निर्दलीय - 561 - 0.27
संदीप कुमार - निर्दलीय - 1,132 - 0.55
हरिनाम सिंह - निर्दलीय - 650 - 0.32
जगदीशपुर में इनकी जमानत जब्त
नाम - पार्टी - मिले मत -प्रतिशत
जितेंद्र कुमार - बसपा - 10,198 - 5.02
विमलेश कुमारी - सपा - 27,971 - 13.76
तिलकराज - आप - 1,864 - 0.92
दिनेश कुमार - जद (यू) - 346 - 0.17
बाबूलाल - इंडिया प्रजा बंधु पार्टी - 290 - 0.14
सियाराम - विकासशील इंसान पार्टी - 370 - 0.18
पुत्ती लाल - निर्दलीय - 1,296 - 0.64
महेंद्र रावत - निर्दलीय - 1,393 - 0.69
सुशील कुमार - निर्दलीय - 690 -0.34
हरिश्चंद्र - निर्दलीय - 984 - 0.48
अमेठी में इनकी जमानत हुई जब्त
नाम - पार्टी - मिले मत -प्रतिशत
आशीष श्ुाक्ल - कांग्रेस - 14,080 - 7.42
रागिनी तिवारी - बसपा - 10,202 - 5.37
अनुराग - आप - 935 - 0.49
अंजू पाल - राष्ट्रीय उदय पार्टी-793 - 4.02
कृष्ण कुमार - जन अधिकार पार्टी - 494 - 0.26
प्रदीप कुमार - राष्ट्रीय डेमोक्रेटिक फ्रंट -361 - 0.19
राजू - विकासशील इंसान पार्टी - 333 - 0.18
रामराज - मुक्ति आधार पार्टी - 670 - 0.35
शत्रुंजय प्रताप - लोक पार्टी - 378 - 0.2
अशोक कुमार - निर्दलीय - 574 - 0.3
पवन - निर्दलीय -522 - 0.27
संजय सिंह - निर्दलीय - 978 - 0.52
गौरीगंज में इन प्रत्याशियों की जमानत जब्त
नाम - पार्टी - मिले मत - प्रतिशत
फतेह बहादुर - कांग्रेस - 28,964 - 14.28
रामलखन शुक्ल - बसपा - 9,872 - 4.87
शिव प्रसाद कश्यप- आप - 1,673 - 0.82
चौधरी नफीस - जनसत्ता दल - 7,056 - 3.48
मो. हसन लहरी - लोकदल - 543 - 0.27
सरिता - निर्दलीय - 713 - 0.35
हरिबक्श - निर्दलीय - 998 - 0.49
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें